Breaking News
garbage 2

बिंदाल में फेंके जा रहे कूड़े पर मैड ने जताई चिंता

garbage 2

देहरादून (का0सं0) । शहर में बढ़ती कूड़े की समस्या से निपटने के लिए देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग अ डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था ने रविवार को शहर के विभिन्न ऐसी जगहों की जहाँ कूड़ा पढ़ा रहता है तस्वीरें ली एवं ये पता लगाने की कोशिश की कि कुड़े के ढेर के पीछे क्या वजह है। मैड संस्था इस एकत्रित की गई जानकारी के आधार पर एक रिपोर्ट बनाएगी। संस्था नगर निगम से होने वाली मीटिंग में यह रिपोर्ट साझा करेगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद नगर निगम ने  शहर में काम कर रहे सामाजिक संगठनों को मिलने के लिए निमंत्रित किया है। मैड संस्था जो कि पिछले 7 सालों से शहर में कई सफाई अभियान चला चुकी हैं उन्होंने इस रिपोर्ट के लिए शहर के लोगो से भी अपने सुझाव और तस्वीरें साझा करने की अपील की है। संस्था, जो कि देहरादून की नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी काम कर रही है, ने रिस्पना और बिंदाल में डाले जा रहे कुड़े पर भी चिंता व्यक्त की। “पथरिया पीर के निकट जब हमने एक आदमी को बिंदाल में कूद डालते हुए देखा तोह हमने उन्हें रोक और उनसे वहां कूड़ा डालने की वजह पूछी जिसपे उन्होंने बताया कि उनके घर में शादी होने की वजह से बहुत कूडा इकट्ठा हो गया था जिसको फेंकने के लिए वह वहां पर आएं थे।” शार्दुल असवाल ने बताया | संस्था के सदस्यों ने नदियों में फेंके जा रहे घर के कुड़े पर भी चिंता जताई है क्योंकि ये कूड़ा न सिर्फ नदियों में प्रदूषण बढ़ा रहा है बल्कि जीव जंतुओं को भी नुकसान पहुंचा रहा है।अभियान में करन कपूर, शार्दुल असवाल, विजय प्रताप, शरद महेश्वरी, राहुल गुरु, श्रेया रोहिल्ला, जाहन्वी ने अहम् भूमिका निभाई।

garbage 1

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply