Breaking News

राजकीय पालीटेकिनक नरेन्द्र नगर में नये भवन एवं डिजिटल लाइब्रेरी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

-नेशनल वार्ता ब्यूरो

देहरादून।  नाबार्ड योजना के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक नरेन्द्र नगर में द्वितीय फेज निर्माण कार्यो एवं डिजिटल लाइब्रेरी का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें माननीय मंत्री वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, ब्लाक प्रमुख नरेन्द्रनगर,  राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार, नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्रनगर, निदेशक प्राविधिक शिक्षा  आर0पी0गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक प्राविधिक शिक्षा परिषद् डा0 मुकेश पाण्डेय, कार्यदायी संस्था के सी0जी0एम0  सी0एस0 रजवाण, प्रोजेक्ट मैनेजर अरविन्द सजवाण, संस्था प्रधानाचार्य  आलोक मिश्रा की उपस्थिति में हुआ । इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा प्रदेश एवं देश के विकास हेतु छात्र शक्ति का आह्वान किया गया । उनके द्वारा छात्रों को अनुशासित जीवन जीने हेतु तथा अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु निर्देश दिये गये । मंत्री जी द्वारा नरेन्द्रनगर पॉलीटेक्निक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यो एवं डिजिटल लाइब्रेरी का भूमि पूजन किया जाना अपना सौभाग्य बताया गया । मंत्री जी द्वारा बताया गया कि 1975 में स्थापित इस पॉलीटेक्निक में वर्तमान में 07 पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा कोर्स चला रहा है एवं प्रदेश के 71 संस्थाओं में ब्रांचवार/प्रवेश क्षमतावार पॉचवें स्थान पर है तथा 71 पालीटेक्निक में 03 पालीटेक्निक नरेन्द्र नगर विधानसभा के अन्तर्गत आते हैं । इस मौके पर तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी द्वारा अपने अभिभाषण में विभाग के बारे में जानकारी देते हुए माननीय तकनीकी मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया गया कि मंत्री जी के प्रयास से नरेन्द्र नगर पालीटेक्निक में रू0 35.62 करोड़ की लागत से नये भवन का निर्माण सम्भव हो पाया है तथा सत्र 2022-23 में तीन नये पाठ्यक्रम (सिविल एवं इन्वॉयरनमेंटल इंजी0, मैकेनिकल इंजी0, गेमिंग एवं एनिमेशन) भी प्रारम्भ हुये है । नये भवन के निर्माण से लैब/प्रयोगशाला/व्याख्यान कक्षों आदि की कमी पूर्ण हो सकेगी। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम के द्वारा निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा 02 वर्षो में कार्य पूर्ण करने हेतु आस्वस्त किया गया ।  राजेन्द्र सिंह भण्डारी, ब्लाक प्रमुख नरेन्द्रनगर द्वारा मंत्री जी के क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास कार्यो की सराहना की गई । कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पवांर अध्यक्ष नगर पालिका नरेन्द्रनगर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । अन्त में संस्था प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा द्वारा इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति माननीय मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भण्डारी, नगरपालिका अध्यक्ष  राजेन्द्र विक्रम सिंह पवांर कार्यदायी संस्था के मुख्य महा प्रबन्धक सी0एस0रजवाण, प्रोजेक्ट मैनेजर अरविन्द सजवाण,  अनूप भण्डारी एवं समस्त व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …