Breaking News
CD

गुजरात में सी0डी सेना का चक्रव्यूह

CD

अभिमन्यु—
चक्रव्यूह में फँस गया है तू।
अभिमन्यु
किसी कांग्रेसी अर्जुन का
बनाया कठपुतला है तू।
अभिमन्यु
किसी भाजपाई अर्जुन का
तैयार किया गया योद्धा है तू।

अभिमन्यु
क्या कलियुगी चुनावी महाभारत का
पटेली सेना का लड़ाका है तू।
हार्दिक पटेल
किसका अभिमन्यु है तू।
कौन हैं कौरव
कौन हैं पांडव पता नहीं
चारों तरफ चुनाव का तांडव
सच का कोई जोर नहीं।
हे श्री कृष्ण की अरब-सागर में डूबी
द्वारिकापुरी का हिस्सा गुजरात वालो
क्या गुजरात का चुनावी कुरुक्षेत्र
धर्मराज युधिष्ठिर का युग ला पाएगा
या दुर्योधन को अमर कर जाएगा।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply