Breaking News
joshi ji

उत्तराखंड जूनियर बालक फुटबॉल टीम में कृष जोशी के चयन पर खुशी

joshi ji

चमोली उत्तराखण्ड से केशर सिंह नेगी की रिपोर्ट
थराली उत्तराखंड जूनियर बालक फुटबॉल टीम के लिए थराली के चेपडू निवासी क कृष जोशी का चयन हुआ है । कृष जोशी 1 सितंबर से 7 सितंबर तक ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से आयोजित होने वाली हीरो सब जूनियर बालक फुटबॉल चैंपियनशिप नॉर्थ जोन की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खेलेंगे। प्रतियोगिता हिमांचल के हमीरपुर मे होगी। कृष के पिता देवी जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम रवाना हो चुकी है। कृष वर्तमान में देहरादून के एक स्कूल मैं अध्ययन कर रहे हैं । कृष के चयन पर थराली के निवर्तमान प्रमुख राकेश जोशी, पूर्व प्रमुख सुशील रावत, पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष पिमोली, वरिष्ठ पत्रकार हरेंद्र बिष्ट,मोहन गिरी, गिरीश चंदोला, विनोद चंदोला, रमेश जोशी, केशर सिंह नेगी, जयवीर मनराल,रंगकर्मी हर्षपाल रावत,सरपंच महिपाल सिंह, आदि ने कृष के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply