Breaking News
gun

प्रोपर्टी डीलर के घर पर छापा, काफी संख्या में अवैध हथियार मिले

gun

देहरादून (संवाददाता)। लोकसभा चुनाव के दौरान जहां समूचे राज्य में पुलिस ने लाईसेंसी हथियार जमा कराने का ऑपरेशन छेड रखा है वहीं राजधानी के रानीपोखरी पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर एक प्रोपर्टी डीलर के घर पर छापा मारा तो वहां से पुलिस को काफी संख्या में अवैध हथियार मिले जिसके बाद पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार आचार संहिता में प्रोपर्टी डीलर के पास इतनी संख्या में अवैध अस्ले कहां से आ गये और इन हथियारों को कहां से खरीदा गया?  मिली जानकारी के अनुसार रानीपोखरी पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि इलाके में एक प्रमुख प्रोपर्टी डीलर बिट्टू उर्फ भगवान सिंह चौहान ने अपने घर में अवैध हथियारों का जखीरा रखा हुआ है। चर्चा है कि जैसे ही रानीपोखरी पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने रणनीति के तहत प्रोपर्टी डीलर के घर पर छापा मारा जिसके बाद चर्चा है कि पुलिस को प्रोपर्टी डीलर के घर से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, एक बंदूक व चार जिन्दा कारतूस मिले। बडी संख्या में प्रोपर्टी डीलर के घर से हथियार मिलने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गये और वह प्रोपर्टी डीलर से यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार आचार संहिता में प्रोपर्टी डीलर ने अपने घर में अवैध हथियारों का जखीरा क्यों रखा हुआ था? अब जांच इस बात की भी होनी है कि आखिरकार एक प्रोपर्टी डीलर यह सभी हथियार कहां से खरीदकर लाया था और इन हथियारों का इस्तेमाल किस मिशन को लेकर किया जाना था? हालांकि पुलिस इस मामले में अभी तक कुछ भी बताने को तैयार नहीं दिखी लेकिन आचार संहिता में एक प्रोपर्टी डीलर के यहां से हथियारों का जखीरा बरामद होना कई सवालों को जन्म दे गया?

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply