Breaking News
madan kaushik

मसूरी एवं देहरादून में डिजिटल मास्टर प्लान लागू करने का निर्देश

madan kaushik

देहरादून (संवाददाता)। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा सभाकक्ष में एमडीडीए विभाग की समीक्षा की। बैठक में मसूरी एवं देहरादून में डिजिटल मास्टर प्लान लागू करने का निर्देश दिया गया। देहरादून के बाद मसूरी में मास्टर प्लान लागू किया जायेगा। देहरादून मसूरी एक साथ इसको डिजिटल रूप दिया जायेगा। डिजिटल मैप को रेवन्यू मैप से ओवर लैप करा कर लैण्ड यूज की जानकारी ली जायेगी। इसके लिए जी.आई.एस. सेटेलाइट सर्वे, जी.आई.एस. पोर्टल का उपयोग किया जायेगा। डिजिटल मास्टर प्लान को फरवरी-2020 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। सभी को आवास योजना के अन्तर्गत एमडीडीए द्वारा बनाये जाने वाले आवासीय योजना आई.एस.बी.टी. योजना, आमवाला तरला योजना एवं ट्रांसपोर्ट नगर योजना की समीक्षा की गई। इसके सम्बन्ध में निर्देश दिया गया कि लाभार्थियों को उक्त आवास का शीघ्र कब्जा दिया जाए। उपाध्यक्ष एमडीडीए आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष एमडीडीए को नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर सचिव एमडीडीए गिरीश गुणवन्त एवं एस.एल.सेमवाल और अधीक्षण अभियन्ता एच.सी.एस. राणा इत्यादि मौजूद थे। 

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply