Breaking News
labor day

श्रमिक दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

labor day

देहरादून (संवाददाता)। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मंगलवार को ओएनजीसी के सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ओएनजीसी स्टाफ यूनियन और ओएनजीसी कांटेक्ट इंप्लायज यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर सेक्टर में निजीकरण कर श्रमिकों का हक मार रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मजदूरों के हक में समान कार्य समान वेतन का समर्थन किया। कार्यक्रम के दौरान ओएनजीसी स्टाफ यूनियन के महामंत्री अजय शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्या और कई लंबित मांगों को भी रखा। कार्यक्रम में मसूरी के पूर्व विधायक जोतसिंह गुनसोला,एपी अमोली, वीके छतवाल, धीरज भंडारी, मोहन थापली, विक्टर थॉमस, गणेश बाबू सहित कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply