Breaking News
l

लालू चालीसी चार सौ बीसी

l

सोनिया मुलायम परिवार के चोली-दामन वाले साथी लालू
इन्सानों का हक़ मारते-मारते जब हो गए बोर
तब उनको याद आए बिहार के डंगर-ढोर
पूरा यादव परिवार चट कर गया चारा बिना कोई शोर
लेकिन कलियुगी यदु वंशियो हर रात की होती है भोर।
सैक्युलर होने का मुखौटा लगाकर
गरीब-गुर्बों की दिन-रात दुहाई देकर
मुसलमानों को बरगलाकर-भड़काकर
वोट की खेती करने वाले देश के सौदागरों के सरदार
तूने जय प्रकाश नारायण को भी कर दिया दागदार
जात-पात की अफीम खाने खिलाने वाले जमींदार
भ्रष्टाचार में कांग्रेस को पछाड़ने वाले कैदी असरदार
तूने भारत माता के दामन को कर दिया तार-तार
भ्रष्टाचार और मक्कारी के जरासंध तेरा बिहार
तेरी काली करतूतों से हो चुका था बेज़ार
नीतीश जैसे बढ़िया मुख्यमंत्री से तू क्या करेगा आर-पार
जेल में सरकारी चारे की जुगाली करते-करते हो जाएगा तेरा बेड़ा पार।

                                                  Virendra Dev Gaur

                                                       Chief Editor

Check Also

धराली-हर्षिल गंगा घाटी में आपदा राहत कार्य में स्काउट गाइड का सराहनीय योगदान

उत्तरकाशी (धराली)।  दिनांक 5 अगस्त 2025 को धराली-हर्षिल गंगा के ऊपरी घाटी क्षेत्र में आई …

Leave a Reply