Breaking News
6565556 0989

मां नंदा देवी की लोकजात यात्रा सूना गांव पहुंची

6565556 0989

चमोली उत्तराखंड से केशर सिंह नेगी की रिपोर्ट

बृहस्पतिवार को मां नंदा देवी की लोकजात यात्रा सूना गांव पहुंच गई है। गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने मां नंदा देवी का फूल मालाओं ,ढोल ,डमाकों से भव्य स्वागत किया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने देवी के पारंपरिक मांगल गीत गाए चारों तरफ मां नंदा के गीतों से वातावरण गुंजायमान हो गया । अमावस्या की रात्रि में सूना गांव में विशेष पूजा-अर्चना हुई ।शुक्रवार सुबह दूरदराज से लाखों की संख्या में भक्त सूना गाँव पहुँचे। भक्तों ने मां नंदा देवी के दर्शन कर मनोतियाँ मांगी उसके बाद मां नंदा की डोली सूना गांव से विदा होकर थराली गांव होते हुए अपर बाजार थराली से केदारबगड़, राड़ीबगड़ रात्रि विश्राम के लिए चेपडो गांव पहुंचेगी। इस दौरान उमेश चंद्र ,प्रेमचंद्र, अनसूया प्रसाद, नंदू बहुगुणा, संतोष देवराड़ी, कैलाश चंद्र देवराड़ी अनिल देवराडी आदि लोग मौजूद थे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply