Breaking News
RDFR4R3SCHOOL

लोगों को किया रेबीज के प्रति जागरूक किया

RDFR4R3SCHOOL

ऋ षिकेष (संवाददाता)। हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र-छात्राओं ने रेबीज जागरूकता सप्ताह के तहत लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्ट्रीटटो लव नामक ग्रुप की स्थापना की। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र-छात्राओं ने रेबीज जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के तहत 70 छात्र-छात्राओं ने स्ट्रीटटो लव नामक ग्रुप की स्थापना की। हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन डा.आलोक सकलानी ने बताया कि इस ग्रुप के माध्यम से बेघर पशुओं को नामित कर नियमित रूप से भोजन और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। बेघर पशुओं का नियमित रूप से टीकाकरण कराया जाएगा। पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उनकी नसबंदी कराने की पहल की जाएगी। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक किया। बताया कि रेबीज ऐसा वायरस है, जो जानवरों के काटने से फैलता है। रेबीज जानलेवा बीमारी है, क्योंकि इसके लक्षण काफी देर में पता चलते हैं। लक्षण दिखने पर इलाज का समय आमतौर पर खत्म हो जाता है। जिससे कि रेबीज रोगी को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply