Breaking News
Mandakini River

मंन्दाकिनी नदी सहित सहायक नदियों में अवैध खन्न जारी

Mandakini River

रुद्रप्रयाग (संवाददाता) । मंन्दाकिनी नदी सहित सहायक नदियों में अवैध खन्न जारी है। शासन प्रशासन नदियों में हो रहे अवैध खनन रोक नहीं लगा पा रहा है। नदियों में इसी प्रकार अवैध खनन जारी रहा तो जहां सरकार को करोड़ों का नुकसान होगा, वहीं नदियों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जायेगा। विदित हो कि मंदाकिनी सहित सहायक नदियों में लम्बे समय से खनन माफिया खूब चांदी काट रहे हैं। शासन प्रशासन सब कुछ जानने के बाद भी अनविज्ञ बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व तहसील व पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से खनन कर रहे वाहनों को कब्जे में लेकर उनका चालान तो किया, मगर फिर भी खनन माफिया तहसील व पुलिस प्रशासन को चकमा दे रहे हैं। मंदाकिनी सहित सहायक नदियों की बात करे तो सबसे अधिक खनन मंदाकिनी व मधु गंगा के संगम स्थल निवासनी व उसके आसपास घघली में किया जा रहा है। घघली के निकट खनन माफिया ने कई घनमीटर अवैध खनन कर नदियों के अस्तिव को खतरे में डाल कर शासन व सरकार को लाखों रूपयें का राजस्व के चुना लगाया जा रहा है। खनन माफिया रात्रि के समय भी नदियों से डंपर ही डंपर रेत-कंक्रीट की सप्लाई कर रहे हैं। वहीं उपजिलाधिकारी देवानंद ने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाई जा रही है। नदियों में चैकिंग अभियान चलाया जायेगा।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply