Breaking News
78989899

विधायक धन सिंह ने पंचायत चुनाव की जीत को रणनीतिक जीत बताया

78989899

नई टिहरी (संवाददाता)। टिहरी विधानसभा के तहत पडऩे वाली ब्लाक चंबा में शिवानी बिष्ट व जाखणीधार ब्लाक में सुनीता देवी के भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रमुख पद पर काबिज होने को विधायक धन सिंह नेगी बड़ी रणनीतिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य व जनता के साथ बेहतर समन्वय व प्रदेश मुखिया की जीरो टालरेंस छवि के चलते उनकी विधानसभा में पंचायत प्रतिनिधियों के 80 प्रतिशत सीटों पर भाजपा के लोग काबिज हुए हैं। इस मौके पर विधायक नेगी ने प्रमुखों सहित जीते जन प्रतिनिधियों को स्वागत करते हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
चुने गये प्रमुख जनप्रतिनिधियों के स्वागत में विधायक टिहरी धन सिंह नेगी के रखे गये कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उन्होंने टिहरी के वृहद विकास के लिए एडीबी के माध्यम से 11 सौ करोड़ की योजना की डीपीआर शासन को सौंप दी है। जिसमें 95 किमी की रिंगरोड, संग्रहालय का निर्माण, टिहरी झील क्षेत्र का विकास, पर्यटनों स्थलों का विकास आदि कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि टिहरी को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने की उनकी पहल लगातार ढाई साल से जारी है। टिहरी झील में कैबिनेट कराकर सरकार अपने इस संकल्प को दोहरा भी चुकी है। टिहरी में 2 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण करवाया जा रहा है। जाखणीधार व चंबा में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। सर्वाधिक पेयजल संकट से जूझ रहे टिहरी के लिए उनकी विधानसभा की 9 पंपिंग योजनाओं के लिए 2 करोड़ 70 लाख और 2 करोड़ 80 लाख की लागत से पंपिंग योजनाओं का पुनर्गठन व मरम्मत का काम शुरू किया है। पीएमजीएसवाई और राज्य सेक्टर के तहत लगभग 100 करोड़ धनराशि सड़कों के लिए स्वीकृत हुई है। सड़कों के टेंडर व डीपीआर के काम चल रहे हैं। विधायक ने कहा कि वे अपने विधानसभा के 60 प्रतिशत विकास कार्यों को पूरा करने में सफलता पा चुके हैं। जिनमें प्रदेश सरकार मुखिया त्रिवेंद्र रावत का अहम रोल है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता के लिए विधायक नेगी की कार्यकुशलता की प्रशंसा की। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी सहित रवि सेमवाल, विक्रम भट्ट, बेबी असवाल, राजेश ड्यूंडी, शिवराज बिष्ट, असगर अली, बलबीर नेगी, विनोद बिष्ट, अनिता कंडवाल, सरोज बहुगुणा, गीता नेगी सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply