Breaking News
TSR 2

सांसद तीरथ सिंह रावत ने पिंडर घाटी का किया दो दिवसीय भ्रमण

TSR 2

केशर नेगी। थराली
थराली।देवाल क्षेत्रीय सांसद तीरथ सिंह रावत ने पिंडर घाटी का दो दिवसीय भ्रमण कर आपदा पीड़ित देवाल ग्वालदम सहित तमाम क्षेत्रों में उनका दुख-दर्द बांटने का प्रयास किया इसके साथ ही उन्होंने जनसंपर्क के साथ ही क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन जनता को दिया
आज प्रातः ग्वालदम डाक बंगले में ग्वालदम क्षेत्र के आपदा पीड़ितों की समस्याओं शिकायतों से रूबरू होते हुए सांसद ने पीड़ितों की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया उसके बाद सांसद देवाल पहुंचे जहां पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया सांसद अपने लाव लश्कर के साथ सीधे आपदा पीड़ित फल्दिया गांव के जैन बिष्ट में आपदा पीड़ित लोगो से मुलाकात कर समस्याओं को जानने का प्रयास किया
थराली में वन विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस की ,मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कश्मीर में धारा 370 और 35 a खत्म कर एक देश एक कानून का नारा दिया है साथ ही उन्होंने कहा कि bjp सरकार ने आयुष्मान योजना के जरिये हर गरीब को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम किया है साथ ही आल वेदर योजना,कर्णप्रयाग रेल लाइन योजना से पहाड़ो में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया है उन्होंने कहा कि किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को सहायता राशि देकर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम bjp सरकार ने किया है , उन्होंने कहा कि पहाड़ो से पलायन रोकने की दिशा में उनके द्वारा कार्य किये जायेंगे,साथ ही पहाड़ो में बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी
वहीं पहाड़ो में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और पलायन पर सवालों का जवाब देते हुए गढवाल सांसद सवालों से बचते नजर आए ,उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर पहाड़ो में अस्पतालों की हालत उतनी ठीक नही है लेकिन वर्तमान सरकार डॉक्टरों को पहाड़ चढ़ाने पर जोर दे रही है और शिक्षा में भी आधुनिकीकरण कर शिक्षा पद्धति में सुधार लाने की मंशा पर सरकार काम कर रही है ,गढ़वाल सांसद ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में ब्लॉक और तहसील स्तर पर केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में वे इन पांच वर्षों में कार्य करेंगे साथ ही अच्छी सड़के,बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आधुनिक अस्पतालो को खुलवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी इस दौरान विधायक मुन्नी देवी शाह,बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, राकेश जोशी,दर्शन दानू, गिरीश चमोला,नरेंद्र भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह,भाष्कर पांडे ,आदि लोग मोजूद थे।

TIRATH SINGH RAWAT

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply