ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने सिंगल यूज प्लास्टिक(पॉलिथीन, प्लास्टिक डिस्पोजल आदि) की रोकथाम हेतु छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें 12 चालान किए गये, जिनसे कुल 63 सौ रूपए का राजस्व वसूला गया।
अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और ईओ तनवीर मारवाह के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला का छापेमारी अभियान लगातार जारी है। शनिवार को पालिका की टीम ने ढालवाला क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु दुकानदारों, रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं के मध्य छापेमारी अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई को देख यहां दुकानदारों, रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। ईओ तनवीर मारवाह ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार दो दिनों में कुल 12 चालान किए गए हैं, जिनसे 63 सौ का राजस्व वसूला गया है। बताया कि इसके साथ ही पालिका की ओर से क्षेत्रवासियों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने व कूड़ा न फैलाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
छापेमारी अभियान में कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, सफाई निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह पंवार, कर संग्रह कर्ता केतन शर्मा, वर्क एजेंट जितेंद्र सजवाण और प्रमोद कुमार मौजूद थे।
