Breaking News
n e w s

कुमाऊँ की अनमोल संस्कृति विरासत पुस्तक का विमोचन

n e w s

देहरादून (सू.ब्यूरो)। लेखिका भारती पांडे की पुस्तक ‘ कुमाऊँ की अनमोल संस्कृति विरासत’ का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी संस्कृति निदशालय बीना भट्ट, सविता, कमला पंत व चन्द्रशेखर तिवारी द्वारा किया गया। संस्कृति विभाग डालनवाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीना भट्ट ने कहा कि संस्कृति प्रेमियों एवं शोधकर्ताओं के लिए यह पुस्तक मूल्यवान साबित होगी। कमला पंत एवं चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि परंपराओं के कई वैज्ञानिक तथ्य आज भी हमारे सामने मौजूद है। तेजी से बदल रहे समय एवं समाज के वर्तमान दौर में संस्कृति, संस्कार व गीतों को बचाए रखने के लिहाज से यह पुस्तक बेहतरीन है। पुस्तक की लेखिका भारती पांडे ने कहा कि संस्कार एवं संस्कृतियों में बदलाव के कारण हमारे नैतिक मूल्य बिखर रहे हैं। इस मौके पर कीर्ति, महेश लखेड़ा, शुचिता पांडे, सुमित पांडे आदि मौजूद रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply