Breaking News
dam

उत्तराखंड के इतिहास में एक और नया अध्याय जुडऩे जा रहा

कुमाऊं की महाकाली नदी पर बनेगा एशिया का सबसे बड़ा बांध

dam

देहरादून (नेशनल वार्ता ब्यूरो)। उत्तराखंड के इतिहास में एक और अध्याय जुडऩे जा रहा है। ये अध्याय कुमाऊं की महाकाली नदी पर बनने जा रहे एशिया के सबसे बड़े बांध के रूप में होगा। नेपाल से भारत की ओर बहती आ रही महाकाली नदी पर भारत और नेपाल सरकार दोनों एक विशालकाय बांध बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह बांध टिहरी बांध से 5 गुना बड़ा होगा। पंचेश्वर में महाकाली नदी के साथ चार अन्य नदियों गौरीगंगा, धौली, सरयू और रामगंगा का संगम होता है। कुल 5040 मेगावॉट की यह परियोजना दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट कही जा रही है। 311 फीट की ऊंचाई के साथ बनने जा रहे इस बांध को नाम दिया गया है पंचेश्वर बांध। हालांकि, भारत सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत इस बांध को बनाने के लिए विरोध और समर्थन दोनों के स्वर अभी से सुनाई देने लगे हैं।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply