Breaking News

चार धाम यात्रा व होली के पर्व पर थाना मुलागिरेती क्षेत्र में चलाया सगन चेकिंग अभियान और साथ में अतिक्रमण को भी हटाया गया

ऋषिकेश, दीपक राणा। आज दिनांक 19/03/2023 को चारधाम  यात्रा, होली पर्व आदि को लेकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के दृष्टिगत मुनि की रेती क्षेत्र में श्री *नवनीत भुल्लर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल* आदेशनुसार व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया नरेन्द्र नगर के निर्देशन में श्रीमान प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा नगर पालिका मुनि की रेती के सहयोग से *होटल त्रिहारी,कैलाश गेट, मधुबन तिराहा, जानकी पुल रोड,खारास्रोत, शिवानंद गेट व राम झूला पार्किंग आदि* स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण के दौरान ठेलिया, फड़ व फेरी लगाने वालों का सत्यापन किया गया तथा अवैध रूप से ठेली तथा फड़ लगाने वाले 45 संदिग्ध व्यक्तियों का 81व 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। पुलिस टीम में एसएसआई योगेश चन्द्र पाण्डेय, चौकी प्रभारी तपोवन, चौकी प्रभारी जानकी पुल, चौकी प्रभारी कैलाश गेट,  दीपिका तिवारी, दीपक रावत, थाना मुनि की रेती का पुलिस बल व नगर पालिका मुनि की रेती के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …