Breaking News

पीसीएस एशोसियेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में पीसीएस एशोसियेशन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के साथ ही अपने संवर्ग की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पीसीएस केडर के अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढ़ंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीसीएस अधिकारियों की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में विचार किया जाएगा। इस अवसर पर एसोशियेशन के महासचिव डॉ0 ललित नारायण मिश्र के साथ ही एसोशियेशन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड ने नया शिक्षा मॉडल बनाकर समाप्त किया: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य …

Leave a Reply