Breaking News

नवा पंजाब भाजपा दे नाल

प्रधानमंत्री को पंजाब की पुलिस ने फिर निराश किया

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जालंधर की बड़ी रैली में घोषित किया- नवा पंजाब भाजपा दे नाल। यानि, भाजपा नये पंजाब के लिए सबसे बढ़िया राजनीतिक दल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अबकी बार पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी। राज्य से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद समाप्त होगा। पंजाब कर्ज मुक्त होगा। पंजाब नवा पंजाब बनेगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंच से स्वीकारा कि उनका प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से प्रेम का नाता है। प्रेम का नाता ही देश के लिए फायदेमंद है। राज्य सरकार और केन्द्र सरकार प्रेम से ही देश और राज्य का विकास कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों को उठ खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुनहरा मौका है लोगों के पास। इस मौके का पंजाब के लोगों को फायदा उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने बड़े दुखी अंदाज में देश को बताया कि उन्हें आज भी पंजाब की पुलिस ने सहयोग देने से मना कर दिया। वे माता के दर्शन के बाद रैली में आना चाहते थे, परन्तु पुलिस ने हाथ खड़े कर दिये। प्रधानमंत्री ने आवेश में आकर मगर मजबूती के साथ यह कहा कि वे माता के दर्शन करने जरूर आएंगे। उन्हें कोई रोक नहीं सकता।

-सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार,देहरादून।


Check Also

यूट्यूबर एल्विश यादव को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी का समन

-नेशनल वार्ता ब्यूरो -रेव पार्टियों से जुड़ा है मामला, 23 जुलाई को पेशी का आदेश …

Leave a Reply