Breaking News
pritam singh

कांग्रेस ने हर स्तर पर अच्छा प्रर्शन किया: प्रीतम सिंह

pritam singh

देहरादून (आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने निकाय चुनावों को लेकर सभी मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद कांग्रेस ने हर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की और भाजपा को कांटे की टक्कर पर ला खड़ा किया। कांग्रेस ने भाजपा की एकतरफा जीत के भ्रम को तोडऩे का भी काम किया है। निकाय चुनावों के नतीजे व रुझान आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते समय में कांग्रेस जिस विकट परिस्थितियों से गुजरी है, उसे देखते हुए कांग्रेस को मुस्तैदी से खड़ा करने की बड़ी चुनौती थी। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन से यह साफ कर दिया है कि पार्टी किसी भी चुनौती से सामना करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितियों में कांग्रेस का जिम्मा उन्हें मिला था, उन्होंने प्राथमिकता के साथ कांग्रेस को मजबूती से खड़ा करने का काम किया। अध्यक्ष होने के नाते सभी से सहयोग का काम किया है। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं ने जिस एकजुटता से काम किया, उसके लिए वह सभी को सेल्यूट करते हैं। उन्होंने भाजपा पर प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह दो से तीन बार रिकाउंटिंग कराई गई, वह सीधे नियमों का उल्लंघन था। निर्वाचन आयोग ने भी सरकार की कठपुतली की तरह काम किया है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply