Breaking News

पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज

जम्मू। पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले की मंगलवार को चौथी बरसी है। सीआरपीएफ के लेथपोरा कैंप में स्थित शहीद स्मारक पर ४० शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर के स्पेशल डीजी दलजीत सिंह चौधरी भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। यह स्मारक सीआरपीएफ की १८५ बटालियन कैंप में स्थापित किया गया है, जहां जैश के आतंकी आदिल अहमद डार ने विस्फोटक से भरी कार को सुरक्षाबलों के काफिले से टकरा दिया था। स्मारक पर उन सभी ४० जवानों की तस्वीरों के साथ उनके नाम और सीआरपीएफ का ध्येय वाक्य सेवा और निष्ठा भी अंकित किया गया है।

Check Also

टनल हादसे पर सीएम धामी अलर्ट, मजदूरों की सुरक्षा के लिए पूरी मशीनरी मैदान में

चमोली THDC टनल हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति पर नजर बनाए …