Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल से प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर (जनसंपर्क विभाग)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल साहू के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जिला गरियाबंद अंतर्गत राजिम महोत्सव स्थल, त्रिवेणी संगम-राजिम में 7 जनवरी को आयोजित राजिम जयंती समारोह और आमसभा एवं स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस आमंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर साहू समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Check Also

‘मीडिया’ की आड़ में कथित वसूली का खेल? कानपुर सेंट्रल के वेंडरों ने लगाए गंभीर आरोप

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले छोटे और गरीब वेंडरों को कथित …