Breaking News
Rishikesh Karnprayag rail project work fast

तेजी से हो रहा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना कार्य

Rishikesh Karnprayag rail project work fast

ऋ षिकेष (संवाददाता)। पौड़ी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी, जिस पर तेजी से कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राज्य का सर्वांगीण विकास करेगी। लोकसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है। बुधवार को तीर्थनगरी आगमन पर नवनिर्वाचित सांसद तीरथ सिंह रावत ने एक मुलाकात में बताया कि पौड़ी लोकसभा की जनता ने उन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुना है। जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। भौगोलिक दृष्टि से विषम परिस्थितियों वाले क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उनकी लोकसभा में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण तेजी से होना सौभाग्य की बात है। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर सांसद ने कहा कि जंगलों के अंधाधुंध दोहन, पानी के प्राकृतिक जलस्रोतों का घटता स्तर और तेजी से खिसकते ग्लेशियर चिंता का विषय हैं, इन्हें बचाने के लिए पर्यावरण को संरक्षण करने की सभी को शपथ लेनी चाहिए। सभी का सामूहिक रूप से शपथ लेनी चाहिए। पर्यावरण का संरक्षण एक के अभियान से नहीं बल्कि सतत अभियान चलाने से होगा। यदि हम नहीं संभले तो अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर होगा।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply