Breaking News

स्काउट-गाइड दल ने कला एवं निबंध प्रतियोगिता में लहराया परचम

स्काउट-गाइड समाचार
लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय, मुनि की रेती

मुनि की रेती (ढालवाला) :  नगर पालिका परिषद, मुनि की रेती ढालवाला द्वारा आयोजित कला एवं निबंध प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल के स्काउट/गाइड दल ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के स्काउट/गाइड सदस्यों ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता नगर पालिका क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के मध्य करवाई गई थी, जिसमें हमारे विद्यालय की टीम ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री धनंजय सिंह रावत, सहायक अध्यापक श्री वीरेंद्र कुडियाल, श्रीमती अनुराखी बौद्ध एवं श्रीमती पूजा पैन्यूली जी भी उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विजयी स्काउट/गाइड सदस्यों को हार्दिक बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव की बात है तथा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Check Also

टनल हादसे पर सीएम धामी अलर्ट, मजदूरों की सुरक्षा के लिए पूरी मशीनरी मैदान में

चमोली THDC टनल हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति पर नजर बनाए …