Breaking News

राज्य स्तरीय अंतर पॉलीटेक्निक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं 2023 का हुआ समापन

देहरादून।  उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर पॉलीटेक्निक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं 2023 का समापन मुख्य अतिथि सचिव, तकनीकी शिक्षा, उत्तराखण्ड़ शासन श्री रविनाथ रमन, आई.ए.एस. की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में श्री रविनाथ रमन ने एन0सी0सी0 कैडेट परेड की सलामी ली तथा प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया एवं छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। श्री रविनाथ रमन ने छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी शिक्षा का ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तत्पश्चात् झंडा अवतरण किया गया एवं प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गयी।
राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2023 में जोन चैंपियनशिप में गढ़वाल-2 (रूड़की), जोन कुमांयू-2 (काशीपुर), तथा जोन कुमांयू-1 (द्वाराहाट) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा व्यक्तिगत चैंपियनशिप में महिला वर्ग में 02 स्वर्ण पदक के साथ राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून की आकांक्षा तथा पुरूष वर्ग में 03 स्वर्ण पदक के साथ राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट के नीरज बडशिलीया विजेता रहे।
200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर की जेसिका चौहान, राजकीय पॉलीटेक्निक नरेन्द्रनगर की पायल नेगी तथा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा की मीनाक्षी तिवारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट के नीरज बडशिलिया, राजकीय पॉलीटेक्निक बाजपुर के रक्षित पाण्डे तथा के0एल0पी0 पॉलीटेक्निक रूड़की के मानस कश्यप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
1500 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक चम्पावत के नितिन, राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाधाट के प्रदीप सिंह बोहरा तथा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक दन्या के दिनेश नैनवाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
4ग्100 मीटर रिले रेस पुरूष वर्ग में के0एल0पी0 पॉलीटेक्निक रूड़की, राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट के तथा राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
4ग्100 मीटर रिले रेस महिला वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर, के0एल0पी0 पॉलीटेक्निक रूड़की, तथा राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून, ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन एकल पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाधाट के नीलेश मुरारी प्रथम तथा राजकीय पॉलीटेक्निक हरिद्वार के नीदान शाह द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन युगल पुरूष वर्ग में के0एल0पी0 रूड़की पॉलीटेक्निक के हर्षित अमरीश, सत्यम आर्य प्रथम तथा राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर के शिवम मैखुरी, आदित्य नेगी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
टेबल टेनिस एकल पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक बीरोखाल के अभिषेक प्रथम तथा राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून के विवेक भंडारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
टेबल टेनिस युगल पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून के प्रदीप सिंह मेहता, विवेक भंडारी प्रथम तथा राजकीय पॉलीटेक्निक बीरोखाल के अभिषेक, अमन सिंह रावत द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस समारोह में उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा विभाग के निदेशक श्री आर0पी0 गुप्ता, उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा परिषद रूड़की सचिव श्री देशराज, संयुक्त निदेशक डॉ0 राजेश उपाध्याय, श्री ए0ए0 हाशमी, संयुक्त सचिव आई0आर0डी0टी0 डॉ0 मुकेश पाण्डे, उपनिदेशक श्री नाथीराम, श्री एस0के0 वर्मा एवं श्री एम0के0 कन्याल, प्रधानाचार्य श्री आलोक मिश्रा, श्री अवनीश जैन, श्रीमती सरिता कटियार, श्री सुरेश कुमार, श्री ए0के0 सिंह श्री ओमकार शर्मा, श्री विकास गुप्ता, श्री आर0पी0 यादव, श्री एस0पी0 सचान, डॉ0 ए0के0 सिंह, एवं पूर्व में सेवानृवित्त गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद रहे।
समापन कार्यक्रम के अंत में डॉ0 राजेश उपाध्याय, द्वारा मुख्य अतिथि सहित उपस्थित गणमान्य महानुभावों आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …