Breaking News
suresh raina

सुरेश रैना ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि

suresh raina

नईदिल्ली । पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ्रने सोमवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। सुशांत की मृत्यु 14 जून को उनके बांद्रा स्थित घर पर हुई थी।  रैना ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है और वह जानते हैं कि ऐक्टर को इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह भी कहा कि सुशांत, हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगे।
रैना ने ट्वीट किया, भाई, तुम हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहोगे, आपके फैंस आपको बहुत मिस करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि सरकार और उसके नेता आपको न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, आप एक सच्ची प्रेरणा हैं।

Check Also

प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023

-नेशनल वार्ता ब्यूरो     देहरादून। उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज …

Leave a Reply