Breaking News
teacher.daynwn

टीचर्स डे के दिन शिक्षकों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा !

teacher.daynwn

लखनऊ (ब्यूरो) । टीचर्स डे के दिन टीचरों की बुरी तरह पिटाई का मामला सामने आया है। अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में जमा हुए शिक्षकों को योगी की पुलिस ने जमकर पीटा। जानकारी के अनुसार मानदेय व नियमित नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन कर रहे आदर्श प्रेरक शिक्षकों को पुलिस ने दौड़ा.दौड़ा कर पीटा। शिक्षक मानदेय न मिलने पर नाराज थे। मानदेय व नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर वो लखनऊ के चारबाग पर एकत्र हुए और विधानभवन की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें बर्लिंगटन चौराहे पर रोका लेकिन वो नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया गया। आदर्श प्रेरक शिक्षकों को दो हजार रुपये मानदेय दिया जाता हैए लेकिन उन्हें पिछले कुछ महीने से मानदेय नहीं दिया गया। गांव में सरकार की योजनओं को जन.जन तक फैलाने के लिए इन प्रेरक शिक्षकों को संविदा पर नियुक्त किया जाता है। लाठीचार्ज के दौरान प्रदर्शन करने वाले कई शिक्षक घायल हो गए, वहीं एक महिला भी बेहोश हो गईं.

Check Also

CM योगी ने ₹655 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

लखनऊ (ज0सं0वि0) – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में ₹655 करोड़ की लागत …

Leave a Reply