Breaking News

चेटीचण्ड्र महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश: बघेल

-मुख्यमंत्री शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के ६३वें वर्सी महोत्सव में हुए शामिल

रायपुर (जनसंपर्क विभाग)।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के ६३वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  बघेल ने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के ६३वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग ३५० श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री  बघेल ने इस मौके पर शदाणी दरबार द्वारा १२२ माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा की। शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के ६३वें वर्सी महोत्सव का आयोजन १४ से १७ मार्च २०२३ के बीच किया जा रहा है। शदाणी दरबार द्वारा पवित्र सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म च्धुनेश्वर महादेवच् की सीडी का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज मूलतः व्यावसायिक समाज है, छत्तीसगढ़ में हमने किसानों के कर्ज माफी तथा सर्वाधिक दाम में धान की खरीदी सहित कई ऐसे कार्य किए हैं, जिससे कि लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। इन कार्यों का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को मिला मिला है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राहकों की जेब में पैसा जाने से छत्तीसगढ़ के बाजार गुलजार हैं। पूरे देश में मंदी होने पर भी छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा, यहां के बाजारों में रौनक बनी रही। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास और शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास, रायपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष  पंकज शर्मा, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष  राम गिडलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Check Also

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने जाति जनगणना को भारत का एक्सरे बताया, “आवास न्याय योजना” शुरू की

Today, Rahul Gandhi in Raipur Updates: राहुल गांधी तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राहुल …