Breaking News
car

कार खाई में गिरी, मां-बेटे सहित तीन की मौत

car

उत्तरकाशी (संवाददाता)। पुरोला नौगांव मोटर मार्ग पर स्योंली छानी के समीप गोलना पहाड़ी के पास एक सेंट्रोकार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें एक महिला व एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक की सीएचसी नौगांव में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों लोगों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष पुरोला रवि प्रसाद कवि ने बतया कि सोमवार सुबह एक सेंट्रोकार पुरोला से देहरादून की ओर से जा रही थी। जो नौगांव पहुंचने से पांच किलोमीटर पहले गोलना ढंगार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार रीना पत्नी देवेंन्द्र कुमार उम्र (50 वर्ष) निवासी पुरोला, नितिन रावत पुत्र गंगा सिंह उम्र (27 वर्ष) पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकीय महाविद्यालय एवं निवासी खडक्या सेम पुरोला की मौके पर ही मौत गई। जबकि चिराग पुत्र देवेन्द्र सिंह (26 वर्ष) निवासी पुरोला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कवि ने कहा कि तीनों के शवों का पीएम करने के लिए सीएचसी नौगांव में रखा गया है। पीएम की कार्यवाही करने के बाद परिजनों को सौंपे दिए जायेंगे। वहीं क्षेत्र में हुई इस दूसरी घटना से स्थानीय लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है। 

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply