Breaking News
dm5665

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2019

dm5665

केशर सिंह नेगी थराली(चमोली)
1-त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2019 के सफल संपादन हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) स्वाति एस भदौरिया ने की जिले के सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग आॅफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आॅफिसर की तैनाती
2-सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचन हेतु जिला मजिस्ट्रेट रिटर्निंग आॅफिसर तथा एडीएम एमएस बर्नियां सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रहेंगे
3-नारायणबगड ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु विश्व बैंक लोनिवि के ईई मनोज कुमार भट्ट को आरओ तथा सहा.स.क.अधि. धन्नजय सिंह लिंगवाल, स.वि.अ. चन्द्रमणी, स.कृ.अ. संजीव नौटियाल, ब्लाक प्र.कृ. दरवान सिंह नेगी, कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार बहुगुणा को एआरओ नियुक्त किया गया है।
4-थराली ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु लोनिवि के ईई जगदीश सिंह रावत को आरओ तथा सहा.स.क.अ. विपिन सिंह राणा, सहा.वि.अ. उदय सिंह, अपर सहायक अभियन्ता जसपाल सिंह, कनि. अभियंता रविन्द्र सिंह बिष्ट को एआरओ नियुक्त किया गया है।
5-देवाल ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन हेतु ईई जल संस्थान मुकेश कुमार को आरओ तथा सहा.वि.अ. कैलाश चन्द्र कुनियाल, अपर सहायक अभियंता विकास कोठारी, बीईओ केदार सिंह रावत व कनिष्ठ अभियंता राजदीप बिष्ट को एआरओ नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर की दो टीमें आरक्षित रखी गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी तैनात सहायक निर्वाचन अधिकारियों को न्याय पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदवार कार्य विभाजन के अनुसार निर्वाचन अधिकारी के नियंत्रण एवं मार्ग निर्देशन में निर्वाचन संबधी कार्यो को त्रुटिरहित पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए नाम निर्देशन व प्रतीक चिन्ह आवंटन कार्य संबधित विकाखण्ड मुख्यालय तथा सदस्य जिला पंचायत के नाम निर्देशन व प्रतीक चिन्ह आवंटन का कार्य जिला पंचायत भवन के सभागार कक्ष, गोपेश्वर में संपन्न किया जाएगा।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply