Breaking News
Traffic Traffic

यातायात में बने बाधा तो होगी सख्त कार्रवाई

Traffic Traffic

ऋषिकेश (संवाददाता)। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने ऑटो और विक्रम यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर जयराम तिराहा से लेकर चंद्रभागा पुल तक जीरो जोन के अंतर्गत कोई भी वाहन खड़े करने और सवारियों को उतारने, बिठाने को लेकर सख्त हिदायत दी। दरअसल, नगर में चलने वाले तीन पहिया वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था में व्यवधान पड़ रहा है। इसको लेकर ये बैठक की गई। शाह ने यूनियन के पदाधिकारियों को बताया कि पुलिस यातायात में बाधा बन रहे रेहडी और छोटे दुकानदारों के अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही जयराम आश्रम से लेकर चंद्रभागा पुल तक जीरो जोन घोषित किया गया।  इतना ही नहीं, सड़कों के किनारे खड़े होने वाले तमाम वाहनों के चालान काटे जाएंगे। इसी के साथ विक्रम और ऑटो यूनियन के कार्यालय तक सवारी उतारी बिठाई जा सकती है। अगर बीच में सवारियों को उतारा या बिठाया गया तो उन वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। बैठक में विक्रम और ऑटो चालकों ने कहा कि उन्हें नगर में नियत स्थान आवंटित करवाया जाए। जिससे वह सवारियों को बिठा और उतार सके।  कोतवाल रितेश शाह ने ये भी कहा कि अब जयराम से लेकर चंद्रभागा तक जीरो जोन घोषित कर दिया गया है। जहां पुलिस कार्मिक सख्ती बरतेंगे। 

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply