Breaking News
Ujjwala Yojana program

उज्जवला योजना के तहत पात्रों को बांटे गैस कनेक्शन

Ujjwala Yojana program

रुडकी (संवाददाता)। इलाके के बूड़पुरजट और ब्रह्मपुर जट गांव में उज्ज्वला योजना के तहत 40 से अधिक लोगों को मुफ्त में एलपीजी गैस कनेक्शन बांटे गए। कार्यक्रम में भाजपा नेता ऋ षिपाल बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना से लोगों को भारी लाभ मिल रहा है। उन्होंने योजना के लिए सरकार की सराहना की। राधास्वामी गैस एजेंसी लिब्बरहेड़ी के उप प्रबंधक मदन पाल सिंह ने ग्रामीणों को एलपीजी गैस के उपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश चौधरी, भोपाल सिंह, शिव शर्मा, बबलू सिंह, अवनीश कुमार, ब्रजपाल सिंह, संदीप धीमान, इंद्रजीत सिंह, सोनू कुमार, कपिल कुमार आदि मौजूद थे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply