Breaking News

बजट की कमी से लटका महिलाओं का प्राइवेट वार्ड

नैनीताल (संवाददाता)। बीडी पांडे जिला महिला अस्पताल में बजट की कमी से प्राइवेट वार्ड का निर्माण अधर में लटक गया है। इसके निर्माण की कवायद पिछले एक दशक से लंबित चल रही है। प्राइवेट वार्ड की कमी के चलते महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। वर्ष 2008 में बीडी पांडे के महिला अस्पताल में छह कमरों के प्राइवेट वार्ड के लिए 42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। निर्माण का जिम्मा लोनिवि को दिया गया। लोनिवि ने पुराने वार्ड तोड़कर महिलाओं के लिए प्राइवेट वार्ड का निर्माण शुरू किया। इस बीच हाईकोर्ट ने निर्माण पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने वर्ष 2009 में अस्पताल में निर्माण पर लगी रोक हटा दी। इसके बाद लोनिवि ने दोबारा कार्य शुरू कर दिया। लोनिवि ने प्राइवेट वार्ड भवन की नींव के बाद कॉलम खड़े कर दिए। इसके बाद से बजट की कमी से निर्माण लटक गया है। लोनिवि का कहना है कि 10 लाख रुपये मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बजट कब मिलेगा, फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है। बीडी पांडे महिला अस्पताल नैनीताल के सीएमएस डॉ.वीके पुनेरा का कहना है कि अस्पताल में प्राइवेट वार्ड नहीं होने से खासी परेशानी हो रही है। इस मामले में उच्चाधिकारियों के साथ लगातार पत्राचार किया जा रहा है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply