Breaking News
wonen

मजबूत भविष्य के लिए राजनैतिक रूप से तैयार रहें महिलाएं

wonen

देहरादून (संवाददाता)। उत्तराचंल महिला मंच ने शनिवार को अपने चिंतन शिविर के दौरान महिलाओं से जुड़े मुद्दों के अलावा उत्तराखंड के जन मुद्दों को भी उठाया। मंच ने जोर देकर कहा कि अब महिलाएं स्वयं को राजनैतिक रूप से भी मजबूत करें। इस दौरान राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस चिंतन शिविर में कई राज्य आंदोलनकारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम कचहरी स्थित लोनिवि के संघ भवन में आयोजित हआ। इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए मंच की केंद्रीय अध्यक्ष कमला पंत ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रभावशाली भूमिका के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका समाज को बांटने, आपसी घृणा फैलाने वालों और लिंग जाति का भेदभाव करने वालों के खिलाफ जोर शोर से क्रियाशील रहेगी। इन सभी ताकतों के खिलाफ महिलाएं एकजुट होकर काम करेंगी।


Check Also

मुख्यमंत्री ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply