Breaking News
delhi 211312

खतरे के निशान के पास बह रही है यमुना

delhi 211312

नईदिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी के जल स्तर में 203.37 मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है और ऐसी संभावना है कि यह अगले 36 घंटों में 204.5 मीटर के चेतावनी के निशान को छूते हुए 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर लेगा। यमुना का जल 12 बजे तक चेतावनी चिह्न से 1.13 मीटर नीचे बह रहा था।
बाढ़ और नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से हर घंटे पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार को दोपहर के समय लगभग छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारी ने कहा कि शनिवारको भी भारी बारिश के बाद बैराज से पानी छोड़ा गया।
हथनी कुंड बैराज से छोड़े जाने वाला पानी, जो दिल्ली में पीने का पानी उपलब्ध कराता है को आम तौर पर दिल्ली पहुंचने में 72 घंटों का समय लगता है। अधिकारी ने कहा, विभाग ने जल स्तर को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
दिल्ली में भी शनिवार से बारिश हो रही है। रिज वेधशाला में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 65.8 मिमी बारिश हुई है। भारत मौसम विभाग ने और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। सैकड़ों लोग यमुना के किनारे रहते हैं और जल स्तर के चेतावनी के निशान को छूने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply