Breaking News

अवैध शराब की बिक्री के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश (दीपक राणा) । कोतवाली ऋषिकेश और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा, अवैध शराब की बिक्री एवं रोकथाम के दृष्टिगत, चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में 15 पेटी अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस उप- महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा, जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर रोकथाम लगाने के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के पालनार्थ *श्रीमान पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय* द्वारा भी अपने समस्त अधीनस्थों को उक्त विषय में निम्नलिखित दिशा निर्देश के साथ टीम गठित की गई है।

1- अवैध शराब की बिक्री करने वाले स्थानों व व्यक्तियों की सूची बनाकर लगातार छापेमारी करना।*
2- शराब की तस्करी करने वाले व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करना।*
3- पुराने शराब तस्करों के विषय में जानकारी हासिल कर, मुखबिर तंत्र सक्रिय करना।*
4- नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए उनको गिरफ्तार करना।
उच्च अधिकारी गणों से प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए आज दिनांक 11 दिसंबर 2021 की प्रातः एसओजी देहात ऋषिकेश के प्रभारी द्वारा अपने हमराह कर्मचारी गणों की सहायता से चेकिंग के दौरान
न्यू फ्लाईओवर निकट नटराज चौक के पास एक सफेद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रोककर चेक किया तो उसमें 15 पेटी अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, व एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का नाम और पता।
अभिलाष कुमार पुत्र श्री राजेंद्र लाल निवासी मेन बाजार रुद्रप्रयाग जनपद रुद्रप्रयाग*
हाल निवासी- *किराएदार ऑफिसर्स कॉलोनी, धोबी घाट निकट धर्मपुर चौक जनपद देहरादून। बरामदगी विवरण।
कुल 15 पेटी अंग्रेजी शराब

1- 07 पेटी ऑफिसर चॉइस*

2- 03 पेटी मैकडॉवल पव्वे*

3- 02 पेटी मैकडॉवेल हाफ*

4- 03 पेटी रॉयल स्टैग पव्वे*

5- शस्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर UK07- TA-5190
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मध-निषेध क्षेत्र होने के कारण तथा लगातार यात्रियों के आवागमन के कारण यहां पर शराब दुगने तिगुने दामों में बिक जाती है। जिस कारण मैं देहरादून से शराब लेकर यहां बेचने के लिए आ रहा था।
अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply