Breaking News
Death of pregnant

गर्भवती की मौत मामले में अब हाईलेबल कमेटी गठित

Death of pregnant

रुद्रप्रयाग (अनसूया प्रसाद मलासी)। जिला चिकित्सालय में भर्ती गर्भवती की उपचार के दौरान हायर सेंटर ले जाते हुए हुई मौत का मामला अब हाईलेबल कमेटी के अधीन चले गया है। इस मामले में अब स्वास्थ्य निदेशालय स्तर से उच्चस्तरीय जांच की जाएगी, इसके लिए हाईलेबल कमेटी गठित कर दी गई है। स्वास्थ्य निदेशक की अध्यक्षता में एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी की जाएगी।बताते चलें कि 3 जुलाई को रुद्रप्रयाग जिले के कांडा सिमतोली गांव की 30 वर्षीय आशा देवी को उनके परिजनों द्वारा प्रसव के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इस बीच डॉक्टरों द्वारा गर्भवती के प्रसव कराने में लापरवाही बरती गई। इसी रात्रि महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इस बीच हायर सेंटर में गर्भवती के साथ ही नवजात की मौत हो गई। इस मामले में स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया और विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी जांच की गई। मजिस्ट्रेटी जांच में गर्भवती की मौत के पीछे डॉक्टरों की लारवाही पाई गई। जबकि स्वास्थ्य विभाग की जांच में डॉक्टरों को क्लीन चिट मिल गई थी। इस मामले में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी उच्चस्तरीय जांच करने का दबाव बनाया जबकि डीएम मंगेश घिल्डियाल ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और कमिश्नर को इस मामले में एक जांच कराने का आग्रह किया। प्रदेश स्तर से स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा बीती सांय मुख्य चिकित्साधिकारी को हाईलेबल जांच कमेटी गठित होने को लेकर पत्र जारी किया गया। इस हाईलेबल मेडिकल जांच बोर्ड में स्वयं स्वास्थ्य निदेशक डॉ अंजलि नौटियाल, सहायक निदेशक डॉ सुमन आर्य, दून मेडिकल कॉलेज की गायनीकोलॉजिस्ट डॉ चित्रा जोशी और रुद्रप्रयाग के सीएमओ डॉ एसके झा (रेडियोलॉजिस्ट) शामिल हैं। सीएमओ डॉ एसके झा ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर जांच कमेटी द्वारा जांच पूरी कर ली जाएगी। इस मामले में परिजनों के साथ ही घटना से जुड़े डॉक्टर, स्टाफ नर्स, स्वीपर सहित सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। इधर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है इसलिए शासन से इस मामले की जांच के लिए आग्रह किया गया था। अब हाईलेबल जांच कमेटी द्वारा मामले की जांच की जाएगी।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply