Breaking News

डाक विभाग ने शुरू की इंटरनेट बैंकिंग सेवा

देहरादून। घंटाघर स्थित जीपीओ में उपभोक्ताओं के लिए इंटरनेट बैंकिंग सेवा शुरू हो गयी है। अब उपभोक्ता घर बैठे अपने खातों से वित्तीय लेनदेन कर सकेंगे। इस सुविधा के दायरे में उत्तराखंड के सभी डाकघर आ गए हैं। डाक विभाग की मानें तो जल्द ही इस सुविधा को बैंकों से भी लिंक कर दिया जाएगा। डाकघरों में खोले गए खातों को इंटरनेट बैंकिंग से जोडऩे का लाभ जीपीओ और इसके अधीन आने वाले करीब पांच लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा। साथ ही देहरादून शहर के दो लाख से अधिक डाक उपभोक्ताओं भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इंटरनेट बैंकिंग सेवा के शुरू होने से उपभोक्ता एक डाकघर से दूसरे डाकघर में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। उत्तराखंड के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुखदेव राज ने कहा है कि इंटरनेट बैंकिंग सेवा से उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। उपभोक्ताओं को आरडी खाता, पीपीएफ, सुकन्या योजना खाता, एफडी खाता आदि।
उपभोक्ताओं को डाकघर में खोले गए अपने बचत खातों को इंटरनेट बैंकिंग से जोडऩे के लिए कार्यालय की ओर से दिए जा रहे एक फार्म को भरना होगा। इस फार्म के साथ अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना होगा। प्रक्रिया पूरी कर इंटरनेट बैंकिंग से लिंक होने के बाद उपभोक्ता को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इसे लॉगइन करते ही उपभोक्ता की इंटरनेट बैंकिंग सेवा शुरू हो जाएगी।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply