Breaking News
MUNNA SINGH CHAUHAN

मानव जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना जरुरी : मुन्ना सिंह

MUNNA SINGH CHAUHAN

विकासनगर (संवाददाता)। हरेला पर्व पर तिमली रेंज अंर्तगत धर्मावाला कक्ष संख्या 30 में पौध रोपण किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मौजूद लोगों से पर्यावरण संरक्षण को आगे आने की अपील की। बुधवार सुबह धर्मावाला वन क्षेत्र में आयोजित हरेला पर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने पौध रोपकर किया। उन्होंने प्रदेश में चल रहे हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाने जरुरी है। मौके पर उपप्रभागीय वनाधिकारी आरएस पांडेय, क्षेत्राधिकारी पूजा रावल, जिला पंचायत सदस्य सुनील पुंडीर, सत्या देवी, हारून अली आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में गठित इक्को क्लब की ओर से हरेला पर्व मनाया गया। मौके पर प्रधानाचार्य दिवाकर थपलियाल, पूर्व प्रधान विजयपाल बर्तवाल, सुनील कुमार राणा, पवन कुमार शर्मा, गुलाम मुस्तफा, विनोद थपलियाल, पीके शर्मा, अल्का वर्मा, प्रियंका, बीएन शर्मा, राजेन्द्र चौहान, विजय, सौरभ, अरबाज, स्वेता, शाकिबा आदि मौजूद रहे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply