Breaking News

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं और बहनों से बंधवाई राखी

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों से राखी बंधवाई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर उत्तराखण्ड में एक दिन का राजकीय शोक होने से सीएम आवास में रक्षा बंधन पर आयोजित कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। परन्तु जो बहने जानकारी न होने के कारण सीएम आवास पहुंच गई थीं, उनसे मुख्यमंत्री ने राखी बंधवाई। 

Check Also

हरियाली की नई पहल सिनोला में रोपे गए 50 पौधे

वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता हरित भविष्य की ओर संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन …

Leave a Reply