Breaking News

सीएम धामी ने राजस्थान के भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में किया प्रतिभाग

देहरादून (सूoवि0) । सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिभाग किया जालोर, 22 जनवरी। भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर और वाराह श्याम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री दोपहर को उदयपुर से भीनमाल पहुंचे। जहां से रानीवाड़ा रोडए खारी रोडए मुख्य बाजार होते हुए सर्वप्रथम वाराहश्याम मंदिर पहुंचे जहां पर मंदिर के पुजारी कांतिलाल ने मुख्यमंत्री को आरती करवाई। इसके बाद मुख्य बाजारए जुजाणी बस स्टैंड होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर प्रतिष्ठा आयोजक प्रेमसिह रावए ख़ुशवंत सिह राव ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में पहुचे जहाँ पर पुजारी विनोद महाराज ने विशेष पूजा अर्चना करवाई गई। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि रही है। यहां के वीरों ने अपना सिर तक कटा दिया था। राजस्थान की धरती से मेरा गहरा संबंध है जब भी मैं इस धरती पर आता हूं तो संबंध और भी गहरा हो जाता है। अयोध्या में अब राम मंदिर बन रहा है जिसका वर्षो से भारत के लोगो को इंतजार था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। देश मे सभी के लिए आवासए किसानों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। कथा के आयोजक मुफ्तसिह राव परिवार द्वारा जोशीमठ में आई आपदा में सहायता राशि के तौर पर एक करोड़ 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर मुफ्तसिंह राव, प्रेमसिंह राव, भाजपा नेता नरिंगराम पटेलए टीकमसिंह राणावत, छगनाराम चैधरी, मदनसिंह राव, जय सिंह रावए भरतसिंह राव, पहाड़सिंह राव बोरली, भंवरलाल सोलंकी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …