Breaking News
uujhgf

प्रदेश में शनिवार को 1115 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए, संक्रमितों की टोटल संख्या 30336 पहुंची

uujhgf

देहरादून । राज्य में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 1115 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30336 हो गई है। 603 कोरोना संक्रमित मरीजों को आज इलाज के बाद घर भेजा गया है। 
अब तक प्रदेश में 20031 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 9781 है। प्रदेश में आज 14 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इन्हें मिला कर प्रदेश में मरने वालों की संख्या 402 हो गई है। नैनीताल जिला मुख्यालय में आज एकमुश्त 54 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाये गये लोगों में 18 से 73 वर्ष की उम्र तक के बंदी भी शामिल हैं। नैनीताल जिला कारागार को नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों के नए विचाराधीन बंदियों को 14 दिन रखने के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इस अवधि में बंदियों की कोरोना की जांच कराई जाती है। नौ सितंबर को यहां 73 बंदियों की कोरोना जांच कराई गई थी, इनमें से 53 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जेलर रमेश चंद्र भारती ने बताया कि इससे पहले पिछले माह भी जिला कारागार में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply