Breaking News
Uttarakhand Panchayat Election 2019

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन के तहत 157 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए

Uttarakhand Panchayat Election 2019

उत्तराखंड चमोली से केशर सिंह नेगी की रिपोर्ट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन के तहत जिला पंचायत की 26 पदों के लिए कुल 157 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए। सभी विकासखण्डों में सदस्य ग्राम पंचायत 2132, ग्राम प्रधान के 1754 तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 827 नामांकन जमा किए हुए। विकासखण्ड दशोली मे सदस्य ग्राम पंचायत कुल 291, ग्राम प्रधान के 190, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 104 नामांकन हुए है। जोशीमठ मे सदस्य ग्राम पंचायत कुल 133, ग्राम प्रधान के 152, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 70 नामांकन हुए है। घाट मे सदस्य ग्राम पंचायत कुल 158, ग्राम प्रधान के 182, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 94 नामांकन हुए है। विकासखण्ड में कर्णप्रयाग ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 329, ग्राम प्रधान के 258 तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के 94 नामांकन जमा किए गए। पोखरी मे सदस्य ग्राम पंचायत कुल 196, ग्राम प्रधान के 206, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 92 नामांकन हुए है। गैरसैंण मे सदस्य ग्राम पंचायत कुल 378, ग्राम प्रधान के 250, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 115 नामांकन हुए है। विकासखण्ड थराली मे सदस्य ग्राम पंचायत कुल 184, ग्राम प्रधान के 156, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 87 नामांकन हुए है। देवाल मे सदस्य ग्राम पंचायत कुल 195, ग्राम प्रधान के 159, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 82 नामांकन हुए है। नारायणबगड मे सदस्य ग्राम पंचायत कुल 271, ग्राम प्रधान के 194, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 88 नामांकन हुए है। अगामी 25 से 27 सितंबर तक सभी नामांकन प्रपत्रों की जाॅच की जाएगी। कोई भी अभ्यर्थी 28 सितंबर को मध्यह्न 12ः00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकता है। इसी दिन सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह् भी आवंटित किए जाएंगे। विकासखण्ड दशोली, जोशीमठ, घाट में पहले चरण के तहत 05 अक्टूबर को, कर्णप्रयाग, पोखरी, गैरसैंण में दूसरे चरण में 11 अक्टूबर को तथा देवाल, थराली, नारायणबगड़ में तीसरे चरण में 16 अक्टूबर को निर्वाचन होने है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply