Breaking News
Notice given to five petrol pump operators

अग्नि सुरक्षा के इंतजाम न होने पर 5 पेट्रोल पंपों को नोटिस

Notice given to five petrol pump operators

ऋ षिकेष (संवाददाता)। अग्निशमन विभाग ने शहर में संचालित पेट्रोल पंपों पर आग से बचने के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान पांच पेट्रोल पंपों में आग से बचने के पुख्ता इंतजाम न होने पर संचालकों को नोटिस थमाये। पंप कर्मियों को आग लगने की स्थिति पर उससे निपटने के तौर तरीकों से भी अवगत कराया। उप अग्निशमन अधिकारी हरीश मिश्रा के नेतृत्व में फायर टीम ने शहर के सभी एक दर्जन पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश पेट्रोल पंपों में आग से निपटने के उपकरणों में खामियां मिली। जिस पर नाराजगी जता पंप संचालकों को आग से बचने के उपकरण लगाने के निर्देश दिये। पांच पंप संचालकों को अग्नि सुरक्षा के इंतजाम न होने पर नोटिस भी थमाया। वहीं, फायरकर्मियों ने पेट्रोल पंपों में तैनात कर्मचारियों को आग लगने के कारणों सहित उनसे बचने के तरीके बताए। बताया कि आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार से आग पर काबू पाया जा सकता है। मॉकड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। ताकि आग लगने की स्थिति में वह बचाव कर सकें। आग लगने पर शीघ्र आपात सेवा 108 पर कॉल कर सूचित करने की सलाह भी दी गई। जिससे बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सके। हरीश मिश्रा ने बताया की अग्निशमन उपकरणों के पुख्ता इंतजाम न करने पर पांच पंप संचालकों को नोटिस जारी किये है। फिर खामियां पाई जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर टीम में सुधीर गुसाईं, शिवकुमार मौजूद थे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply