Breaking News
strike

आसन नदी बचाओ अभियान ने दिया धरना

strike

देहरादून (संवाददाता) । रविवार को आसन नदी को बचाने की मुहिम के लिए राष्ट्र सेविका समिति व दीन दयाल सेवा प्रतिष्ठान के सौजन्य से चन्द्रबदनी मे गौतम कुंड व ऋषि गौतम की तपस्थली जहां से आसन नदी प्रकट होती है , सांकेतिक धरना दिया गया। इस धरने पर दीन दयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति शुभा वर्मा ने कहा कि इस नदी को बचाना हम सब का कर्तव्य है । पूर्व पंचायत सदस्य राजेश जी ने वन विभाग के प्रति आपत्ति दर्ज की इस नदी में अनेक संरक्षित वन्यजीव थे जो वन विभाग की लापरवाही के कारण लुन्त हो गये है।जिसकी जांच आवश्यक है।  राष्ट्र सेविका समिति की उत्तराखण्ड की प्रांत कार्यवाहिका डा0 अंजलि वर्मा ने इस नदी के पौराणिक व प्र्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आसन नदी एक धरोहर व आसन नदी एक प्राकृतिक सम्पदाओं से युक्त होते हुए भी प्रदूषित है जिसकी चिंता की जानी चाहिए । ग्राम प्रधान सविता देवी ने कहा कि वे इस नदी के संरक्षण के लिए कृतसंकल्प है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं0 दीन दयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति शुभा वर्मा, राष्ट्र सेविका समिति उत्तराखण्ड की प्रांत कार्यवाहिका डा0 अंजलि वर्मा , शिवानी कक्कड़ ,रजनी सिन्हा ,पूर्व ब्लाक प्रमुख विपिन कुमार , सूरज क्षेत्री ,कुलदीप थपलियाल , शिवरानी , रजनी नेगी, माधुरी उपाध्याय ,कीर्ति गुन्ता एकता त्रिपाठी , प्रगति शर्मा ,सुधा शर्मा ,प्रदीप वर्मा , शुभ्रांशु वर्मा , मयंक गौढ, कोठारी , रमेश , रामपाल राठौर, सुमन बुटोला , ग्राम प्रधान सविता देवीजी आदि उपस्थित रहे। इसके प्श्चात एक जनजागरण रैली निकाली गयी जिसमे स्थानीय महिलाओं के स्वयंसहायता समूहो ने सहभागिता की।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply