Breaking News
Rudraprayag

विदेशी पर्यटकों का रुद्रप्रयाग में आना हुआ कम

Rudraprayag

रुद्रप्रयाग (संवाददाता) । तीर्थाटन एवं पर्यटन के लिहाज से विशेष महत्व रखने वाले रुद्रप्रयाग जिले में बीते दो वर्षो में विदेशी पर्यटकों की आमद काफी कम हुई है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम समेत विभिन्न पर्यटक स्थलों का दीदार करने बीते वर्ष जनवरी से दिसंबर तक जिले में कुल 865 विदेशी पर्यटक ही पहुंचे। इसके पीछे रहने-खाने समेत अन्य सुविधाओं के अभाव और विभागीय स्तर पर इन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार न होने को मुख्य वजह माना जा रहा है। विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट से स्थानीय व्यापारी भी काफी मायूस हैं। रुद्रप्रयाग जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद होने के बावजूद यहां पर्यटक स्थलों को संवारने और उनमें सुविधाएं जुटाने के सरकारी स्तर पर ठोस प्रयास नहीं हो रहे। इससे जिले के पर्यटन स्थलों से विदेशी पर्यटकों का मोहभंग हो रहा है। जिले में चोपता, दुगलबिट्टा, सारी, देवरियाताल, मद्महेश्वर बुग्याल, पंवालीकांठा, बधाणीताल, मनणी बुग्याल, चिरबटिया जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। कुदरत ने इन स्थलों पर खुले दिल से नेमतें बिखेरी हैं। यही वजह है कि वर्षभर इन स्थलों पर पर्यटकों की आमद बनी रहती है। हालांकि, रहने-खाने व अन्य सुविधाओं के अभाव के चलते विदेशी पर्यटक इन स्थलों पर रुकना गवारा नहीं करते। बावजूद इसके वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद वर्ष 2014 और काफी हद तक वर्ष 2015 में भी इन स्थलों की ओर विदेशी पर्यटकों का रुझान काफी अच्छा रहा। लेकिन, वर्ष 2016 के बाद वर्ष 2017 में भी यह संख्या काफी घट गई। इससे पर्यटन के भरोसे रोजी-रोटी कमाने वाले स्थानीय व्यापारियों की उम्मीदों को भी झटका लगा है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply