Breaking News

पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण भत्ता दिया जायेगा: CM तीरथ

देहरादून। पीटीसी नरेन्द्रनगर में आज मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत  ने पुलिस उपाधीक्षक आधारभूत प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणरत पुलिस उपाधीक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सुश्री रीना राठौर, सुश्री नताशा सिंह, श्री अभिनय चौधरी, श्री स्वप्निल मुयाल व श्री सुमित पाण्डे को सम्मानित भी किया। इस बार 17 पुलिस उपाधीक्षकों ने पीटीसी नरेन्द्र नगर से अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पी.टी.सी में आडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा और साइबर क्राइम को रोकने के लिए कोर्सेज शुरू किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण भत्ता दिया जायेगा।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply