Breaking News

हेल्पलाईन नम्बर 155260 का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने साइबर अपराधों में रोकने हेतु ई-सुरक्षा चक्र हेल्पलाईन नम्बर 155260 का शुभारंभ किया। यह नम्बर विशेषकर वित्तीय साइबर अपराधों में त्वरित सहायता के लिए है। पीटीसी नरेन्द्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हेल्पलाईन नम्बर का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय। आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाना जरूरी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ई-सुरक्षा चक्र बुकलेट का विमोचन भी किया।
इस दौरान शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हेल्पलाईन नम्बर जारी करने वाला उत्तराखण्ड देश का तीसरा राज्य बना इसके लिए उत्तराखण्ड पुलिस बधाई के पात्र है। इस नई प्रणाली के लिये स्पेशल टास्क फोर्स के अधीन साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में एक ई-सुरक्षा चक्र कन्ट्रोल रुम की स्थापना की गयी है।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, महानिदेशक सतर्कता,श्री वी. विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, श्री पी.वी.के. प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक श्री अमित सिन्हा, श्री संजय गुंज्याल, श्री पूरन सिंह सिंह रावत, श्री मुख्तार मोहसिन, पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्री समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे उपस्थित थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply