Breaking News
Asaram

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई आसाराम की पेशी

Asaram

गांधीनगर। स्वयंभू संत आसाराम के खिलाफ सूरत की एक महिला द्वारा दर्ज कराये गए बलात्कार के एक मामले में वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश हुआ। वह अभी राजस्थान के जोधपुर जेल में बंद है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राशीदा वोरा की अदालत में आज पीडि़त से पूछताछ शुरू हुई। आसाराम के वकील बी एम गुप्ता ने बताया कि उससे पूछताछ कल भी जारी रहेगी। अदालत ने अपनी पिछली सुनवाई के समय आसाराम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश होने का आदेश दिया था।

Check Also

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग …

Leave a Reply