Breaking News
tample

मां भराड़ी मंदिर पहुंचे सीएम

tample

गैरसैंण (सू0वि0)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित भराड़ी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर मॉ भगवती का आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भराड़ी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के प्राचीन स्वरूप को यथावत् रखा जायेगा। भराड़ी देवी मंदिर तक श्रद्धालुओं को आने जाने की सुविधा हेतु पैदल मार्ग का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह एक दर्शनीय स्थल है। इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, धन सिंह नेगी, जिलाधिकारी आशीष जोशी, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply